best news portal development company in india

ODF प्लस अभियान को लेकर ग्राम पंचायत भटेड में जागरूकता बैठक, स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने का लिया संकल्प

SHARE:

ODF प्लस अभियान को लेकर ग्राम पंचायत भटेड में जागरूकता बैठक, स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने का लिया संकल्प

संजय लगवाल, ऊहल

ग्राम पंचायत भटेड में ODF प्लस अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ और स्वस्थ ग्राम के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, घर-घर कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई तथा प्लास्टिक मुक्त पंचायत के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया गया।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ODF प्लस अभियान की सफलता तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाए और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने में जिम्मेदारी निभाए।

बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ग्राम पंचायत भटेड को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श पंचायत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा पंचायत प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने गांव को साफ, स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में योगदान दें।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now