best news portal development company in india

जनसेवा के लिए राष्ट्रीय सम्मान: डॉ. सुमित पुन्याल को मिला ‘शान-ए-भारत सम्मान-2026

SHARE:

जनसेवा के लिए राष्ट्रीय सम्मान: डॉ. सुमित पुन्याल को मिला ‘शान-ए-भारत सम्मान-2026’

 

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

 

जनस्वास्थ्य जागरूकता, समाज सेवा, रक्तदान प्रोत्साहन एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हमीरपुर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित पुन्याल को प्रतिष्ठित ‘शान-ए-भारत सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन (भारत) द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया।

हरियाणा के पिंजौर स्थित के.के. फॉर्म में आयोजित राष्ट्रीय वार्षिक स्नेह मिलन समारोह के दौरान फर्स्ट एड काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. शबाब आलम ने डॉ. पुन्याल को यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवी, चिकित्सक, शिक्षाविद, कलाकार तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सुमित पुन्याल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों का सम्मान है जिन्होंने सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग और विश्वास बनाए रखा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, जागरूकता और सेवा की भावना पहुंचाना उनका सदैव उद्देश्य रहा है और भविष्य में भी वे जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहेंगे।

गौरतलब है कि डॉ. पुन्याल पिछले एक दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, रक्तदान प्रोत्साहन, महिला स्वास्थ्य संरक्षण, दिव्यांग एवं विशेष बच्चों के कल्याण, नशा मुक्ति अभियान, युवा सशक्तिकरण तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इन्हीं उल्लेखनीय जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया।

डॉ. पुन्याल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। लोगों ने इसे हमीरपुर जिले के लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया है।

error: Content is protected !!

Follow Us Now