best news portal development company in india

“Brain of Himachal 2026” का आगाज़: Aspire IIT & Medical ने खोला प्रदेश के सबसे बड़े टैलेंट हंट का मंच

SHARE:

“Brain of Himachal 2026” का आगाज़: Aspire IIT & Medical ने खोला प्रदेश के सबसे बड़े टैलेंट हंट का मंच

दीपा चौहान हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी और सुनहरी खबर सामने आई है। प्रदेश के सबसे बड़े टैलेंट हंट एग्जाम “Brain of Himachal 2026” का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया गया है। Aspire IIT & Medical की हमीरपुर शाखा द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है।

हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान Aspire IIT & Medical Hamirpur Branch के Branch Head अमित सिंह, Branch Manager ऋषि वर्मा, NDA Wing Head अरविंद सिंह राणा तथा ACS Principal दीक्षा भारद्वाज ने संयुक्त रूप से Brain of Himachal 2026 की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

आयोजकों के अनुसार Brain of Himachal 2026 केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक बड़ा मंच है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को न केवल अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें आकर्षक पुरस्कार और छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जाएंगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए कई बड़े आकर्षण रखे गए हैं। विजेता प्रतिभागी को एक नई कार जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियां, विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स के लिए नकद पुरस्कार तथा कई अन्य शैक्षणिक अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Brain of Himachal 2026 की परीक्षा 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Aspire IIT & Medical Hamirpur Branch ने प्रदेश भर के विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने की अपील की है। संस्थान का कहना है कि यह मंच छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने, प्रतिस्पर्धी माहौल में खुद को साबित करने और भविष्य की सफलता की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर देगा।

यदि आप भी अपने सपनों को नई उड़ान देना चाहते हैं और हिमाचल के सबसे बड़े टैलेंट हंट एग्जाम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आज ही Brain of Himachal 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करें।

Dream Big, Compete Bigger, Make Your Name!

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now