best news portal development company in india

कोर्ट परिसर में हथियारधारी को काबू करवाने में मदद पर निशा सम्मानित

SHARE:

कोर्ट परिसर में हथियारधारी को काबू करवाने में मदद पर निशा सम्मानित

पोल खोल न्यूज़ हमीरपुर

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बैग में दराट और हाथ में दोनाली बंदूक लेकर पहुंचे व्यक्ति को काबू करने में पुलिस की मदद करने पर मक्कड़ निवासी निशा कुमारी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह घटना 25 मई की है, जब भोरंज का रमन अदालत परिसर में दोनाली बंदूक के साथ मौजूद था और होमगार्ड जवान से उलझ रहा था। जवान द्वारा हथियार जमा करवाने के निर्देश देने पर वह आनाकानी कर रहा था। आचार संहिता के दौरान कोर्ट परिसर में हथियार देखकर डीएसपी ने मौके पर हस्तक्षेप किया और आरोपी को बंदूक सौंपने के लिए कहा।
इसी दौरान आरोपी अचानक भड़क गया और बंदूक ऊपर उठाते हुए कहने लगा कि हथियार लोड है। स्थिति को गंभीर देखते हुए डीएसपी हरीश गुलेरिया, उनके पीएसओ और होमगार्ड जवान ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

इस दौरान मक्कड़ पंचायत निवासी निशा ने भी बीच-बचाव कर पुलिस की मदद की, जिसमें उन्हें हल्की चोटें आईं। उनके साहसिक सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now