best news portal development company in india

जीतते ही एक्शन मोड में उप प्रधान विक्रम सिंह, अपने खर्चे से खुलवाई 12 फीट सड़क, सरकारी बजट का भी नहीं किया इंतजार

SHARE:

जीतते ही एक्शन मोड में उप प्रधान विक्रम सिंह, अपने खर्चे से खुलवाई 12 फीट सड़क, सरकारी बजट का भी नहीं किया इंतजार

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमियाणा के नव निर्वाचित उप प्रधान विक्रम सिंह ने पदभार संभालते ही विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है। विशेष बात यह है कि उन्होंने किसी सरकारी बजट या स्वीकृति का इंतजार किए बिना अपने निजी खर्च पर गांव घिरडं में महिला मंडल भवन तक पहुंचने के लिए लगभग 12 फीट चौड़ी सड़क जेसीबी मशीन के माध्यम से खुलवा दी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से महिला मंडल की गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी तथा स्थानीय लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। लंबे समय से महसूस की जा रही इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए उप प्रधान द्वारा उठाए गए कदम की गांव भर में सराहना हो रही है।

गांववासियों ने कहा कि चुनाव जीतने के तुरंत बाद विकास कार्य शुरू करना जनप्रतिनिधि की कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पंचायत क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि विक्रम सिंह भूतपूर्व सैनिक हैं और इससे पहले भी ग्राम पंचायत में उप प्रधान के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ग्रामीणों का मानना है कि उनके अनुभव और अनुशासित कार्यशैली का लाभ पंचायत को मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

ग्रामीणों ने उप प्रधान विक्रम सिंह को जीत की बधाई देते हुए उनके इस जनहितैषी कदम का स्वागत किया है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now