best news portal development company in india

बमसन की 8 पंचायतों में तीसरे एवं अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में सुबह 9 बजे तक 18.72% मतदान, महिला मतदाता वोट डालने में सबसे आगे

SHARE:

बमसन की 8 पंचायतों में तीसरे एवं अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में सुबह 9 बजे तक 18.72% मतदान, महिला मतदाता वोट डालने में सबसे आगे

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

जिला हमीरपुर के बमसन स्थित टौणी देवी विकास खंड की 8 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह 9 बजे तक कुल 18.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 42 मतदान केंद्रों पर कुल 10,909 मतदाताओं में से 2,042 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग 9 बजे तक कर लिया था । इनमें 989 पुरुष तथा 1,053 महिला मतदाता शामिल हैं।

पंचायतवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा :

उटपुर – 21.82% (सर्वाधिक)
गवारडू – 19.75%
कक्कड़ – 19.61%
उहल – 19.26%
सिकांदर– 18.21%
बराड़ा – 17.84%
बगवाड़ा – 17.54%
पोहंज – 15.33% (सबसे कम)
प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बमसन की 8 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है तथा मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now