best news portal development company in india

रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले मेहनतकश लोगों की समस्याओं को लेकर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रशासन से की मुलाकात

SHARE:

रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले मेहनतकश लोगों की समस्याओं को लेकर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रशासन से की मुलाकात

 

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

 

हमीरपुर में रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले मेहनतकश लोगों की समस्याओं को लेकर आज डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से अधिकारियों के समक्ष रखा तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की।

 

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया कि रोज़ मेहनत कर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे व्यापारियों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव के कारण छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों के सामने आर्थिक चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में प्रशासन का सहयोग उनके लिए बेहद जरूरी है।

 

बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान हेतु पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही कई लंबित मुद्दों के निपटारे को लेकर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात भी कही गई।

 

इसके अलावा डॉ. वर्मा ने म्युनिसिपल कमिश्नर को वार्ड नंबर-3 में लंबे समय से चली आ रही सफाई व्यवस्था की समस्या से भी अवगत करवाया। उन्होंने क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।

 

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर तथा नॉमिनेटेड पार्षद डॉ. हर्ष कालिया भी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now