
ग्राम पंचायत पपलाह व गरसाहड़ क्षेत्र से बीडीसी उम्मीदवार दिनेश भाटिया ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
दीपा चौहान । हमीरपुर ।
उन्होंने लोगों से तीसरे नंबर पर रेडियो चुनाव चिन्ह के सामने मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।
दिनेश भाटिया ने कहा कि वह पिछले 28 वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक मजबूती से उठाने का अनुभव उनके पास है, जिसका लाभ जनता को मिलेगा।
अपने प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन मांगा और विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, युवाओं के रोजगार और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि रिश्तेदारी या किसी दबाव में नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर मतदान करें। दिनेश भाटिया ने विश्वास जताया कि जनता का आशीर्वाद उन्हें अवश्य मिलेगा।





















Author: Polkhol News Himachal









