best news portal development company in india

एस्पायर हमीरपुर का 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम

SHARE:

एस्पायर हमीरपुर का 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम

दीपा चौहान हमीरपुर

Aspire IIT & Medical Institute के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। शानदार परीक्षा परिणाम आने पर संस्थान परिसर में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान एस्पायर हमीरपुर के सेंटर हेड Amit Singh ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर मेहनत करने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

12वीं कक्षा के परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया। छात्रा कनिका राणा ने 97.4% अंक प्राप्त कर 8वीं रैंक हासिल की, जबकि अंशिका अत्री ने 490 अंक प्राप्त कर 98.0% अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त मुस्कान ठाकुर ने 95.0%, दीक्षा ने 94.4%, वंशिका ने 94.0%, देवांश ठाकुर ने 93.8%, दिव्या ने 93.4%, वंशिका ने 93.2%, किरण ने 93.0%, कशिश ने 92.8%, भानु प्रताप ने 92.6%, तनिषा ने 92.4%, खुशबू ने 92.0%, अदिति ने 91.8% तथा भाव्या ने 91.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

वहीं 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। अपूर्वा ने 98.86% अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा निधि ठाकुर ने 98.70%, सेजल ने 98.57%, अक्षिता शर्मा ने 97.57%, साक्षी शर्मा ने 97.14%, वंशिका ने 96.86%, शिवानी ने 96.57%, रिया ने 96.14%, आरव शर्मा ने 95.86% तथा कृतिका ने 95.57% अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि एस्पायर सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय उनके अथक परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को जाता है।

संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का विश्वास व्यक्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now