best news portal development company in india

नामांकन के बाद बीडीसी प्रत्याशी मोहित शर्मा ने भाविकतापूर्ण क्षेत्रवासियों के समर्थन पर जताया आभार

SHARE:

नामांकन के बाद बीडीसी प्रत्याशी मोहित शर्मा ने भाविकतापूर्ण क्षेत्रवासियों के समर्थन पर जताया आभार

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

बमसन विकास खंड के अंतर्गत पंचायत सिकांदर के वार्ड-13 बारीं से बीडीसी प्रत्याशी मोहित शर्मा ने नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों का दिल से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और मित्रों का जिस प्रकार प्यार, विश्वास और आशीर्वाद मिला है, वह उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।

मोहित शर्मा ने जारी अपील में कहा कि 15 मई को मिलने वाला चुनाव चिन्ह सिर्फ एक निशान नहीं होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की एकता, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में लोगों से हुई मुलाकातों में केवल चुनावी चर्चा नहीं हुई, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं, जरूरतों और बेहतर भविष्य को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

उन्होंने कहा कि आज पूरे क्षेत्र की सोच और उद्देश्य एक हैं — विकास, सम्मान, बेहतर सुविधाएं और नई सोच के साथ क्षेत्र को आगे बढ़ाना। मोहित शर्मा ने कहा कि लोगों ने उन्हें बेटे, भाई और दोस्त के रूप में जो सम्मान और विश्वास दिया है, वह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी भी है और वह इस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगे भी इसी तरह समर्थन और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पूरा क्षेत्र कंधे से कंधा मिलाकर नई पहचान और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर आगे बढ़े।

मोहित शर्मा ने अपने संदेश के अंत में कहा कि “जब पूरा क्षेत्र एक साथ खड़ा हो जाए, तो बदलाव तय हो जाता है।”

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now