
ताल स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने किया होनहार छात्रा छवि शर्मा का स्वागत ।
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल की होनहार छात्रा छवि शर्मा ने SCERT सोलन द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी फॉर स्कूल चिल्ड्रन
जिसकी थीम हेल्थ व हाइजीन मॉडल प्रदर्शनी थी उसमें प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने जोरदार स्वागत किया ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल के प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि हमारे स्कूल की छात्रा छवि शर्मा ने SCERT सोलन में हुए प्रदेश स्तरीय
बाल विज्ञान प्रदर्शनी फॉर स्कूल चिल्ड्रन जिसमें हेल्थ व हाइजीन मॉडल प्रदर्शनी में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर के पूरे हमीरपुर जिले व अपने विद्यालय, अध्यापकों व माता पिता का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है इसके लिए बच्ची के अध्यापक व माता पिता बधाई के पात्र हैं।
प्रधानाचार्य ने कहा कि अब हर्ष का विषय यह है कि राष्ट्र स्त्रीय प्रतियोगिता जो विज्ञान भवन दिल्ली में आगामी समय में होने जा रही है उसमें हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी । SMC के प्रधान संजीवन पटियाल ने छवि को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय व अपने माता पिता के साथ साथ पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।
छात्रा छवि शर्मा ने जानकारी देते हुए
प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी फॉर स्कूल चिल्ड्रन जिसकी थीम हेल्थ व हाइजीन मॉडल प्रदर्शनी थी जो कि SCERT द्वारा सोलन में आयोजित की गई जिसमें मुझे विद्यालय की ओर से भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें प्रदेश भर से लगभग 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया जिसमें मुझे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ इसके लिए में अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल शर्मा , मेरी मेंटर अध्यापिका शिवानी पटियाल व एस्कॉर्ट अध्यापिका रेणु शर्मा व अन्य सभी अध्यापकों व अपने पिता अनिल शर्मा व माता अंजना शर्मा का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे समय समय पर मार्गदर्शन किया और मुझे इस काबिल बनाया ।






















Author: Polkhol News Himachal








