
हमीरपुर: एस्पायर डिफेंस विंग के होनहारों ने NDA परीक्षा में गाड़े झंडे, कार्तिक और अक्षित ने पाई शानदार सफलता
दीपा चौहान । हमीरपुर ।
हमीरपुर: देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की अप्रैल 2026 की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस परीक्षा में हमीरपुर के ‘एस्पायर डिफेंस विंग’ (Aspire Defence Wing) के छात्रों ने अपना परचम लहराकर क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन किया है।
संस्थान के दो मेधावी छात्रों, कार्तिक (रोल नंबर: 1741694) और अक्षित कुमार (रोल नंबर: 1741163) ने इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिजनों और संस्थान में खुशी का माहौल है।
ASPIRE IIT MEDICAL के मैनेजिंग डायरेक्टर एर. योगेंद्र कुमार मीणा जी ने एक विशेष पहल के रूप में संचालित ‘एस्पायर डिफेंस विंग’ कि तरफ़ से छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें उनके सपने के एक कदम और करीब ला दिया है। अब ये सफल छात्र भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी बनने के लिए अपने अगले और सबसे महत्वपूर्ण चरण— SSB इंटरव्यू (SSB Interview) की तैयारियों में पूरे जोश के साथ जुट गए हैं।
डिफेंस की तैयारी के लिए नए बैच 11 और 16 मई से होंगे शुरू संस्थान ने यह भी घोषणा की है कि जो छात्र भविष्य में सशस्त्र बलों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए नए ‘ड्रॉपर बैच’ (6 महीने और 1 साल का क्लासरूम प्रोग्राम) 11 मई और 16 मई 2026 से शुरू किए जा रहे हैं। यह विशेष प्रोग्राम 11वीं-12वीं में पढ़ने वाले (Appearing) और 12वीं पास कर चुके (Pass-out) छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र संस्थान के हेल्पलाइन नंबर 9459500076 पर संपर्क कर सकते हैं।




















Author: Polkhol News Himachal









