
HP Board CLass 12th Topper List: साइंस में साइला कश्यप ने किया टॉप, दूसरे स्थान पर ये दो लड़कियां रहीं टॉपर
पोल खोल न्यूज़ /धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 92.02 रहा। इस साल कुल 81,109 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 बच्चे सफल रहे हैं. इस बार का कुल पास प्रतिशत 92.20 फीसदी रहा है। शिक्षा बोर्ड के चैयमेन राजेश शर्मा ने बताया कि 92.02 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा, जो कि पिछले साल के मुकाबले 7 फीसदी अधिक है। इस साल कुल 81,109 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 बच्चे पास हुए हैं। तीन हजार के करीब बच्चों को कंपार्टमेंट आई है।
साइंस स्ट्रीम के टॉपर

साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान साइला कश्यप ने हासिल किया है। जो कि कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरा स्थान संचिता धीमान जो कि ऊना की रहने वाली हैं और गुरुकुल पब्लिग सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब स्कूल की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की छात्रा हैं जिनके स्कूल का नाम आर्यन पब्लिक स्कूल झांडी है। चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा हैं जो सनराइज पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। नितिन कुमार भी तीसरे स्थान पर हैं। जिन्होंने 98.4% अंक हासिल किए हैं। एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतोषगढ़ जिला ऊना की छात्रा वैशाली ठाकुर भी तीसरे स्थान पर हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

पहला स्थान यशस्वनी चौहान ने हासिल किया है जो कि ऊना के गगरेट के एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। इन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। इसके साथ पहले स्थान पर ही एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृषिका भी हैं। जिनके भी 98.2% हैं। वहीं, 491 नंबरों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के छात्र हैं वो भी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अंजलि जो कि कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा हैं। इसकी 97.8% मार्क्स हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा हैं जिनका नाम मुस्कान है और ये भी कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर
अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल किए हैं। जो कि पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना कांगड़ा के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयार सिरमौर की छात्रा आरूषी हैं। इन्होंने 99% अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल एसआर सेकेंडरी स्कूल, दाड़ी कांगड़ा की छात्रा शाम्या बड़जात्या हैं। जिन्होंने 98.8% अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर चौथे स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जकातखाना बिलासपुर की छात्रा गौरी शर्मा हैं। जिन्होंने 98.6% अंक हासिल किए हैं।
अब छात्र अमर उजाला पर सबसे पहले अपना रिजल्ट बिना किसी परेशानी से देख सकते है। यहां पंजीकरण करके छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें, ताकि परिणाम घोषित होते ही तुरंत चेक कर सकें। फिलहाल छात्र यहां दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं:-
हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां रोल नंबर डालकर देखें रिजल्ट
ओवरऑल टॉपर्स की लिस्ट
अंशित कुमार – 99.2%
शाइला कश्यप – 99%
आरुषि – 99%
शाम्या बड़जात्या- 98.8%
संचिता धीमान – 98.6%
काशी शर्मा- 98.6%












Author: Polkhol News Himachal








