
सुजानपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, मेहस्कवाल टीम ने 60 रनों से जीता मुकाबला
संजय ठाकुर । ऊहल

हिंदू संगठन सुजानपुर द्वारा क्षेत्र में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सुमित राणा, शम्मी राणा, अंकुश चंदेल, ऋषभ तथा पंकज चौहान मुख्य आयोजक के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर प्यार चंद जी रहे और कैप्टन रवि जी भी मौजूद रहे।

आज खेले गए मुकाबले में मेहस्कवाल युवा टीम और शिव मंदिर ढाका खेड़ी की टीम आमने-सामने रही। मेहस्कवाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 107/1 रन बनाए। जवाब में शिव मंदिर ढाका खेड़ी की टीम केवल 57 रन ही बना सकी।

इस प्रकार मेहस्कवाल टीम ने 60 रनों से शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में अभिनव भडवाल और विवेक भडवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई।

हिंदू संगठन सुजानपुर द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।



Author: Polkhol News Himachal








