best news portal development company in india

बारी–सिकंदर में बढ़ा चुनावी जोश: सुनील चौहान के जनसंपर्क अभियान को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

SHARE:

बारी–सिकंदर में बढ़ा चुनावी जोश: सुनील चौहान के जनसंपर्क अभियान को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

बमसन ब्लॉक के तहत आने वाले बीडीसी वार्ड नंबर 13 बारी में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। ग्राम पंचायत बारी के गांव बारी निवासी पूर्व सैनिक भारतीय सेना के सुनील कुमार चौहान का जनसंपर्क अभियान इन दिनों जोर पकड़ता नजर आ रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे सुनील चौहान को युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों का अच्छा खासा आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।

जनसंपर्क के दौरान सुनील चौहान ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें पंचायत समिति सदस्य (BDC) पद के लिए समर्थन दें, ताकि एक ईमानदार, युवा और ऊर्जावान नेतृत्व के साथ पंचायत के विकास को नई दिशा दी जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे ग्राम पंचायत बारी और सिकंदर की एकता, विश्वास और समग्र विकास को प्राथमिकता देंगे।

चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पंचायत के हर वर्ग की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और पारदर्शी कार्यशैली को अपनी प्राथमिकता बताया।

जनता के बीच मिल रहे उत्साह और समर्थन से स्पष्ट है कि इस बार बीडीसी चुनाव में सुनील चौहान एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। लोगों का मानना है कि एक पूर्व सैनिक का अनुशासन और सेवा भाव पंचायत के विकास में नई ऊर्जा भर सकता है।

अब देखना यह होगा कि चुनावी मैदान में जनता का यह समर्थन मतदान के दिन किस दिशा में परिणाम देता है, लेकिन फिलहाल बारी और सिकंदर पंचायत में सुनील चौहान का अभियान चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now