best news portal development company in india

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट

SHARE:

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट

पोल खोल न्यूज़ । शिमला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम केंद्र शिमला ने 24 और 25 अप्रैल को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 अप्रैल को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 28 और 29 अप्रैल को फिर से बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट रहेगा।

26 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में अंधड़ और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, जबकि चंबा और लाहौल-स्पीति के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा के आसार हैं।

मई की शुरुआत में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने के संकेत नहीं हैं। 1 से 7 मई के बीच ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है।

इस बीच, प्रदेश में गर्मी का असर भी लगातार बढ़ रहा है। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सबसे अधिक दर्ज किया गया। कांगड़ा में 36.4, सुंदरनगर में 35.8, बरठीं में 35.3 और मंडी में 35.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

नाहन में तापमान 34.9 डिग्री तक पहुंचा, जबकि भुंतर में 33.4 और धर्मशाला व सोलन में 33-33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री, मनाली में 26.8 और कल्पा में 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान ताबो में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रदेश में औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4.6 डिग्री अधिक बना हुआ है, जो आने वाले दिनों में गर्मी के और तेज होने के संकेत दे रहा है।


📌 इन्फो बॉक्स 

👉 24-25 अप्रैल: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट
👉 26-27 अप्रैल: मैदानी इलाकों में मौसम साफ
👉 26 अप्रैल: कई जिलों में अंधड़ और तेज हवाओं का अनुमान
👉 28-29 अप्रैल: फिर से बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट
👉 1-7 मई: पहाड़ों में हल्की बारिश/बर्फबारी जारी रहने की संभावना
👉 ऊना: सबसे ज्यादा तापमान 40°C दर्ज
👉 औसत तापमान: सामान्य से 4.6°C अधिक

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now