best news portal development company in india

हिमाचल दिवस पर डॉ. वाईएस परमार को नमन, डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने दी शुभकामनाएं

SHARE:

हिमाचल दिवस पर डॉ. वाईएस परमार को नमन, डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने दी शुभकामनाएं

संजय ठाकुर । ऊहल 

हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मेडिकल अधिकारी संघ के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो वर्ष 1948 में 30 छोटी-बड़ी रियासतों के एकीकरण से हिमाचल प्रदेश के गठन का प्रतीक है। यह दिन राज्य की सांस्कृतिक विरासत, स्वायत्तता और प्रगति का उत्सव है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और सरकारी समारोह आयोजित किए जाते हैं। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और परेड का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष 2026 में 79वां हिमाचल दिवस मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य समारोह हमीरपुर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिन प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को याद करने और विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now