best news portal development company in india

प्रदेश भर से नेता पहुंचे, प्रोफेसर धूमल को जन्मदिन पर दी बधाई

SHARE:

*प्रदेश भर से नेता पहुंचे, प्रोफेसर धूमल को जन्मदिन पर दी बधाई*

*समीरपुर में प्रोफेसर धूमल के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान*

पोल खोल न्यूज़ डेस्क। समीरपुर (हमीरपुर)

हिमाचल प्रदेश के दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर से अनेक प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता समीरपुर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस अवसर पर समीरपुर में दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

प्रोफेसर धूमल को बधाई देने पहुंचे प्रमुख नेताओं में बड़सर के विधायक इंदरदत्त लखनपाल, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधायक रवि धीमान एवं रविंदर रवि, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा, धर्मपुर से रजत ठाकुर, नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का, मंडी से अजय राणा, सांसद राजीव भारद्वाज, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, डॉ. अनिल धीमान सहित अनेक गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी नेताओं ने प्रोफेसर धूमल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व एवं संगठन के प्रति योगदान को याद किया।

इस अवसर पर समीरपुर में सेवा भाव को केंद्र में रखते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोफेसर धूमल के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाना उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली का सच्चा सम्मान है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now