best news portal development company in india

हमीरपुर: जिला कारागार में 8 दिवसीय योग-ध्यान प्रशिक्षण शिविर शुरू

SHARE:

हमीरपुर: जिला कारागार में 8 दिवसीय योग-ध्यान प्रशिक्षण शिविर शुरू

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर

 

 

हमीरपुर में आर्ट ऑफ लिविंग की जिला इकाई द्वारा स्थानीय कारागार में 8 दिवसीय योग-ध्यान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में प्रतिभागियों को योग, ध्यान और प्राणायाम के साथ-साथ स्वस्थ, शांत और सुखी जीवन जीने की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को सकारात्मक और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसमें दर्जन भर से अधिक प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिविर का पूरा लाभ उठाने का संकल्प लिया। पहले दो दिनों में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की श्वास क्रियाएं सिखाई गईं।

बंगलौर स्थित अंतरराष्ट्रीय केंद्र से प्रशिक्षित शिक्षिका जोगिंदर ठाकुर ने बताया कि ऐसे शिविरों से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिलता है। साथ ही, यह भावनात्मक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं और नकारात्मक सोच को नियंत्रित कर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं।

उन्होंने बताया कि संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में आर्ट ऑफ लिविंग के शिविर विश्वभर में व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now