best news portal development company in india

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सीमेंट-सरिया के दामों में उछाल

SHARE:

🏠 हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सीमेंट-सरिया के दामों में उछाल

पोल खोल न्यूज़। शिमला

हिमाचल प्रदेश में निर्माण सामग्री लगातार महंगी होती जा रही है। ईंटों के बाद अब सीमेंट और सरिया के दामों में भी बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है। कंपनियों ने सीमेंट के दाम में ₹15 प्रति बैग तक की बढ़ोतरी की है, जबकि सरिया पिछले 20 दिनों में ₹1000 प्रति क्विंटल तक महंगा हो गया है। सोमवार से लागू नए रेट के बाद घर बनाना और अधिक खर्चीला हो गया है।

बिलासपुर में विक्रेताओं के अनुसार,

  • एसीसी सुरक्षा सीमेंट ₹395 से बढ़कर ₹410 प्रति बैग हो गया है।
  • एसीसी गोल्ड ₹435 से ₹450 और जंग रोधक सीमेंट ₹380 से ₹395 प्रति बैग पहुंच गया है।

अंबुजा सीमेंट की कीमत भी ₹400 से बढ़कर ₹415 प्रति बैग हो गई है। बांगड़ सीमेंट ₹385 से ₹400 और अल्ट्राटेक सीमेंट ₹390 से बढ़कर ₹405 प्रति बैग बिक रहा है।

चंबा में भी दामों में वृद्धि देखी गई है:

  • अंबुजा सीमेंट ₹410 से ₹425
  • अंबुजा प्लस ₹450 से ₹465
  • एसीसी सीमेंट ₹405 से ₹420 प्रति बैग

सरिया के दामों में भी तेजी आई है। हमीरपुर में 12 एमएम सरिया ₹6100 से बढ़कर ₹6500-6600 प्रति क्विंटल हो गया है।

    • टाटा सरिया ₹6800 से ₹7000
    • जिंदल ₹6400 से ₹6600
    • कामधेनु ₹6500 से ₹6700 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, निर्माण सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कच्चे माल की महंगाई, परिवहन लागत में इजाफा, अंतरराष्ट्रीय हालात (युद्ध) और कोयले की कीमतों में वृद्धि प्रमुख कारण हैं।

📊 इन्फो बॉक्स: कितनी बढ़ी कीमतें?

🔹 सीमेंट (प्रति बैग बढ़ोतरी)
  • ₹15 तक का इजाफा
  • औसत कीमत अब ₹400–₹450
🔹 सरिया (प्रति क्विंटल बढ़ोतरी)
  • करीब ₹1000 तक बढ़ोतरी (20 दिनों में)
  • नई कीमतें ₹6500–₹7000
🔹 ईंटें
  • पहले ही ₹2–₹3 प्रति ईंट महंगी
🔹 मुख्य कारण
  • कच्चे माल की कीमत बढ़ना
  • ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ना
  • अंतरराष्ट्रीय युद्ध
  • कोयले की महंगाई

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now