best news portal development company in india

भाजपा का इतिहास संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक: प्रो. प्रेम कुमार धूमल

SHARE:

भाजपा का इतिहास संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक: प्रो. प्रेम कुमार धूमल

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए कहा कि भाजपा आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, वह अनगिनत राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन का हर क्षण राष्ट्र सेवा और संगठन को समर्पित किया, जिनके त्याग और तपस्या ने पार्टी को जन-जन की आवाज बनाया। प्रो. धूमल ने कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के अटूट संकल्प को नमन करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाला एक विचार है।

इसी कड़ी में हमीरपुर और बड़सर में भी पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। हमीरपुर में बस स्टैंड के समीप स्थित भाजपा कार्यालय में जिला, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा जिला पदाधिकारियों के साथ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। राकेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के बल पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के उपरांत जिला सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक जिला संयोजक राम कृष्ण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राम कृष्ण ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता है तथा प्रकोष्ठ गांव-गांव तक सहकारिता की भावना को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।

वहीं बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूजा-अर्चना की गई तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इन्द्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा की नींव महान विचारधारा, राष्ट्रभक्ति और असंख्य कार्यकर्ताओं के बलिदान पर टिकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुरोधाओं ने जिन आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की, वही आज भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं और इन्हीं के बल पर पार्टी निरंतर देश और समाज की सेवा में अग्रसर है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now