
-
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, अधिकारियों को दी बधाई
-
इस शो के लिए एक वर्ष से प्रयासरत थीं सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी
पोल खोल न्यूज़ | सुजानपुर

एयर शो के आयोजन के लिए कैप्टन रणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया तथा वायु सेना, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा और प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस शो के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को वायु सेना और सैनिक स्कूल के अधिकारियों का सहयोग करने तथा सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह के एयर शो की मेजबानी का मिलना सुजानपुर के लिए एक गर्व की बात है। विधायक ने बताया कि इस आयोजन में सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी का बहुत बड़ा योगदान रहा जोकि लगभग एक वर्ष से इसके लिए प्रयास कर रहीं थीं तथा लगातार वायु सेना के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर रहीं थीं।
ये भी पढ़ें:Sujanpur : सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित

एयर शो के प्रति लोगों में दिखा भारी उत्साह : गंधर्वा राठौड़
एयर शो के आयोजन के लिए वायु सेना का आभार व्यक्त करते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि इसके प्रति लोगों में भारी उत्साह नजर आया और इसमें उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ी। इसमें सुजानपुर और हमीरपुर के अलावा साथ लगते जिला कांगड़ा तथा मंडी के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे।

Author: Polkhol News Himachal








