best news portal development company in india

Mandi : मेघू मोड़ पर बिजली बोर्ड में टी मेट समेत दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा

SHARE:

Mandi : मेघू मोड़ पर बिजली बोर्ड में टी मेट समेत दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

मंडी जिले में नशे की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। सोमवार देर शाम जंजैहली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने बगस्याड़ के मेघू मोड़ पर दो युवकों को तीन ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकावरी तथा मुरहाग पंचायतों से जुड़े ये दोनों युवक संदिग्ध गतिविधि करते दिखे। टीम ने तुरंत उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

दोनों आरोपी स्थानीय निवासी हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहन सिंह (36) और लाल सिंह (26) के रूप में हुई है। दोनों मंडी जिले के रहने वाले हैं। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन कर रही है। चिट्टे की आपूर्ति शृंखला, मुख्य स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताते चलें कि लाल सिंह लाल सिंह उर्फ पप्पू (26) विद्युत बोर्ड में बतौर टी-मेट तैनात हैं। पहले फरवरी 2025 के भलवाड़ चिट्टा प्रकरण में मुख्य आरोपी रूबल के साथ बैंक ट्रांजेक्शन और सीडीआर से जुड़ा था। उस मामले में विभागीय चार्जशीट हो चुकी है और वह कोर्ट ट्रायल का सामना कर रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुमित चौहान ने शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:हिमाचल : विभागों पर बिजली बोर्ड का 495.76 करोड़ बकाया, 86 करोड़ रुपये अधिक समय से हैं लंबित

शिकावरी पंचायत इस क्षेत्र की पढ़ी-लिखी और सरकारी नौकरियों से जुड़ी पंचायत मानी जाती है। यहां कई संभ्रांत परिवार हैं, लेकिन हाल के दिनों में चिट्टे की लत ने कई युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बगस्याड़, मुरहाग, थुनाग, शिकावरी, लंबाथाच और जंजैहली क्षेत्रों में नशे के आदी युवकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये युवा महंगे नशे के चक्कर में चोरी जैसी घटनाओं तक को अंजाम देने लगे हैं। थुनाग के एक सुनार ने हाल ही में एक युवक से गहने खरीदने से मना कर दिया था, क्योंकि उसकी हालत देखकर शक हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now