best news portal development company in india

“एक युद्ध नशे के विरुद्ध” – मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हमीरपुर से शुरू होगी बड़ी मुहिम : डॉक्टर पुष्पेंद्र

SHARE:

“एक युद्ध नशे के विरुद्ध” – मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हमीरपुर से शुरू होगी बड़ी मुहिम : डॉक्टर पुष्पेंद्र

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

हमीरपुर विधानसभा कांग्रेस एवं हमीरपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस को बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे यज्ञ-हवन से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके उपरांत “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” एंटी-चिट्टा अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत हमीरपुर कांग्रेस एवं विधानसभा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को नशे, विशेषकर चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। यह पहल मुख्यमंत्री जी के उस संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त और चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें :मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हमीरपुर में भव्य आयोजन, रोजगार मेला और नशा विरोधी अभियान की शुरुआत

कार्यक्रम के अगले चरण में पावर हाउस जिम में एक भव्य बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें नशे से दूर रखने के लिए सकारात्मक दिशा देना है।

इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल युवाओं के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के इस संकल्प को सफल बनाने में अपना योगदान दें।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now