best news portal development company in india

हिमाचल बजट पर सियासत तेज: जयराम ठाकुर ने बताया “दिशाहीन और निराशाजनक”

SHARE:

हिमाचल बजट पर सियासत तेज: जयराम ठाकुर ने बताया “दिशाहीन और निराशाजनक”

पोल खोल न्यूज़। शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत चौथे बजट को लेकर राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रदेश के इतिहास का “सबसे निराशाजनक और दिशाहीन” दस्तावेज बताया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई बजट देखे हैं, लेकिन ऐसा नीरस और बिना स्पष्ट दिशा वाला बजट पहले कभी नहीं देखा। उनका दावा है कि इस बजट को लेकर न सिर्फ जनता, बल्कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं में भी कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश को विकास की राह से पीछे धकेल रही है और “व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर लोगों से सुविधाएं छीनने का काम किया जा रहा है। ठाकुर के अनुसार, पूर्व सरकार के समय स्थापित हजारों संस्थानों को बंद कर दिया गया और अब जनहित योजनाओं व कर्मचारियों के हितों पर भी असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: गांधी चौक हमीरपुर  के पास झन्यारी के  मिस्त्री महेंद्र सिंह की मिली Dead Body 

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बजट भाषण के दौरान उन्होंने अधिकारियों की मेहनत को नजरअंदाज कर सारा श्रेय खुद लेने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बजट में दर्शाए गए कई विकास कार्य केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित हैं।

प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है और वेतन भुगतान में देरी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बजट से न तो विपक्ष संतुष्ट है और न ही आम जनता।

इसके अलावा, उन्होंने सरकार पर चुनावी वादों को सीमित करने का आरोप लगाया। मुफ्त बिजली और महिलाओं को आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं में शर्तें जोड़ने से लाभार्थियों की संख्या घटने की बात कही गई।

जयराम ठाकुर ने बजट को “खोखला और भ्रामक” बताते हुए कहा कि इसमें जमीनी स्तर पर ठोस प्रावधानों की कमी है, जिससे प्रदेश का कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं दिख रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now