best news portal development company in india

हमीरपुर मरांडा मार्ग को केंद्र द्वारा दी गई 200 करोड़ की सौगात : मनीष चौहान

SHARE:

हमीरपुर मरांडा मार्ग को केंद्र द्वारा दी गई 200 करोड़ की सौगात : मनीष चौहान

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के विकास और जन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण और उन्नयन के लिए 200 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के सभी फूलों को डबल लेंथ किया जाएगा और पूरे मार्ग को आधुनिक सुविधा से सुसज्जित किया जाएगा। इस संबंध में वर्तमान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक मनीष चौहान ने केंद्र सरकार और माननीय अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का केंद्र द्वारा दी गई।

इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया है मुनेश ने कहा कि यह एक केवल परियोजना नहीं बल्कि हमीरपुर सुजानपुर और कांगड़ा के विकास की जीवन रेखा है। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समय-समय पर इस विषय को उठाया गया है जिसके फल स्वरुप केंद्र द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है। इस जन् समर्पित कार्य के लिए मनीष ने आदरणीय प्रधानमंत्री और आदरणीय नितिन गडकरी का दिल से आभार व्यक्त किया है।

मनीष ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए यह भी कहा है कि कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि इस कार्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री का हाथ है परंतु इस झूठा भ्रम में प्रदेश की जनता अब नहीं आने वाली है और कांग्रेस सरकार के झूठे वादों का जवाब आने वाले ग्राम और शहरी निकाय के चुनाव में जनता हर के रूप में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को देगी। एक बार पुनः केंद्र सरकार द्वारा दी गई इस सौगात के लिए मनीष जी ने केंद्र सरकार और अनुराग ठाकुर की दूरदर्शी सोच के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now