best news portal development company in india

निर्धारित अवधि में पूरा करें मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया : गंधर्वा राठौड़

SHARE:

निर्धारित अवधि में पूरा करें मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया : गंधर्वा राठौड़

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला के पांचों उपमंडलों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने उपमंडलों की शहरी निकायों के मतदाता पंजीकरण अधिकारी के रूप में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर लें।

उपायुक्त ने बताया कि शहरी निकायों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के लिए भी अर्हक तिथि एक अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। यानि एक अप्रैल 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए संबंधित तहसीलदारों को पुनरीक्षण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने के दावे या अपात्र लोगों के नाम हटाने के लिए आपत्तियां 28 मार्च तक पुनरीक्षण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें :पंचायत मतदाता सूचियों में छूटे लोग 28 मार्च तक दर्ज करवाएं अपने नाम

पुनरीक्षण अधिकारी इन दावों या आपत्तियां का निपटारा 2 अप्रैल तक सुनिश्चित करेंगे। अगर कोई मतदाता पुनरीक्षण अधिकारी द्वारा दिए निर्णय से संतुष्ट नहीं होगा तो वह 10 अप्रैल तक संबंधित अथॉरिटी के समक्ष अपील कर सकता है। 17 अप्रैल तक सभी अपीलों का निपटारा कर दिया जाएगा और 20 अप्रैल तक अनुपूरक मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now