best news portal development company in india

616 ग्राम चरस के साथ छह युवक गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

SHARE:

616 ग्राम चरस के साथ छह युवक गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

पोल खोल न्यूज़ | घुमारवीं (बिलासपुर)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 616 ग्राम चरस के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह कार्रवाई कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह मल्यावर लिंक रोड पर की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो कारों को जांच के लिए रोका। दोनों वाहनों में कुल छह युवक सवार थे।

तलाशी के दौरान एक कार की परिचालक सीट के नीचे रखे एक पाउच से 616 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जसवीर निवासी जिला जींद (हरियाणा), छबील ठाकुर निवासी जिला कुल्लू, आयुष निवासी भांबला जिला मंडी, नितिन कुमार निवासी जिला हमीरपुर, प्रदीप निवासी जिला जींद (हरियाणा) और गिरिराज निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें :कैबिनेट रैंक के साथ इन ओहदेदारों की लग्जरी गाड़ियां और अन्य सुविधाएं भी होंगी वापस

घुमारवीं पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now