best news portal development company in india

धर्म संस्कृति : सराहकड़ में 19 से 27 मार्च तक श्रीमद् देवी भागवत कथा, प्रसिद्ध प्रवक्ता पंडित विशाल उपाध्याय करेंगे कथा वाचन

SHARE:

धर्म संस्कृति : सराहकड़ में 19 से 27 मार्च तक श्रीमद् देवी भागवत कथा, प्रसिद्ध प्रवक्ता पंडित विशाल उपाध्याय करेंगे कथा वाचन

दीपा चौहान। हमीरपुर

सिद्ध पीठ महामाया काली श्री कलांझडी देवी जी के पावन धाम में इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रों के पवित्र अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को देवी भागवत की दिव्य कथाओं का रसपान कराया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह वार्षिक और पौराणिक कथा है, जिसमें जिला मंडी के करसोग क्षेत्र के प्रसिद्ध वैदिक एवं कर्मकांड विद्वान भागवत प्रवक्ता पंडित विशाल उपाध्याय अपनी मधुर और ओजस्वी वाणी से भक्तों को देवी भागवत की लीलाओं का श्रवण कराएंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में इसमें भाग लेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च वीरवार को कलश यात्रा और व्यास स्वागत के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन सुबह से शाम तक कथा, संकीर्तन, प्रभात फेरी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 27 मार्च को हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजक समिति ने समस्त ग्रामवासियों और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।


इन्फो बॉक्स : कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

  • 19 मार्च: कलश यात्रा – सुबह 9:00 बजे
  • मूल पाठ: सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक

  • कथा समय: दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक
  • संकीर्तन: शाम 7:30 से 9:00 बजे तक
  • प्रभात फेरी: सुबह 5:00 से 6:00 बजे तक
  • प्रतिदिन भंडारा: शाम 4:00 से 6:00 बजे तक

27 मार्च (समापन दिवस)

  • हवनादि कृत्य: सुबह 8:00 से 10:00 बजे
  • प्रवचन एवं पूर्णाहुति: सुबह 10:00 से 11:30 बजे
  • विशाल भंडारा: दोपहर 12:00 बजे से

संपर्क:

88946-71612, 82190-70634
माता मंदिर पुश्तैनी पुजारी : 98178-50581


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now