best news portal development company in india

ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल में सभी तरह के कैबिनेट रैंक खत्म सरकार का बड़ा फैसला, खर्चों में कटौती को लेकर लिया फैसला

SHARE:

ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल में सभी तरह के कैबिनेट रैंक खत्म सरकार का बड़ा फैसला, खर्चों में कटौती को लेकर लिया फैसला

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में दी जाने वाली सभी कैबिनेट रैंक सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही 20 फीसदी वेतन और भत्तों को भी 30 सितंबर 2026 तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार के इस फैसले के तहत अब बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन और सलाहकारों को मिलने वाली कैबिनेट रैंक की सुविधाएं तुरंत प्रभाव से नहीं मिलेंगी। इस संबंध में सभी विभागों के सचिवों को आदेश जारी कर दिए गए हैं और निर्देश दिया गया है कि फैसले को बिना देरी लागू किया जाए।

बताया जा रहा है कि यह निर्णय राज्य के बढ़ते वित्तीय दबाव को कम करने और “आत्मनिर्भर हिमाचल” की दिशा में कदम बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। पिछले कुछ समय से हिमाचल की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंताएं जताई जा रही थीं, ऐसे में सरकार का यह कदम राहत देने वाला माना जा रहा है।

वहीं, विपक्ष लंबे समय से इस तरह की नियुक्तियों और उन पर होने वाले खर्च को मुद्दा बनाता रहा है। ऐसे में सरकार के इस फैसले को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि, कैबिनेट रैंक का लाभ ले रहे लोगों के लिए यह फैसला बड़ा झटका साबित हुआ है, क्योंकि अब उनके सुविधाओं और खर्चों में भी काफी कटौती होगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now