best news portal development company in india

सीएम के नादौन  दौरे से विकास को मिली नई रफ्तार, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : विवेक कटोच

SHARE:

सीएम के नादौन दौरे से विकास को मिली नई रफ्तार, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : विवेक कटोच

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे को कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने बेहद सफल और ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनता में प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

विवेक कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने पर गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मुख्यमंत्री सुक्खू का यह दौरा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमेशा नादौन, हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश के संतुलित विकास पर जोर देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने तथा भविष्य में कैंसर उपचार केंद्र स्थापित करने जैसी योजनाओं पर भी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

विवेक कटोच ने कहा कि दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी संवाद किया। इससे क्षेत्र की समस्याओं को समझने और विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री स्वयं क्षेत्र में आकर विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह तीन दिवसीय दौरा हमीरपुर जिले के लिए आने वाले समय में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और क्षेत्र में विकास के कई नए आयाम स्थापित होंगे। विवेक कटोच ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश को प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now