best news portal development company in india

Himachal :लड़के-लड़कियों के स्कूल मर्ज करने पर सरकार का यू टर्न

SHARE:

Himachal :लड़के-लड़कियों के स्कूल मर्ज करने पर सरकार का यू टर्न

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के मर्जर और बोर्ड संबद्धता को लेकर जारी अपने पहले के आदेशों में यू टर्न ले लिया है। मंडी और बिलासपुर के सह-शिक्षा स्कूल फिर अलग कर दिए हैं। कुल्लू के दो स्कूलों की बोर्ड संबद्धता बदली गई है। धर्मशाला में अब बाल स्कूल को लीड स्कूल बनाया गया है। स्कूलों के मर्जर और बोर्ड संबद्धता को लेकर हुए विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने बुधवार को संशोधित अधिसूचना जारी की। सरकार ने पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) बिलासपुर और राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर को एक ही सह-शिक्षा विद्यालय में मिलाने के पहले के फैसले को रद्द कर दिया है। अब दोनों स्कूल स्वतंत्र रूप से संचालित होंगे।

नई व्यवस्था के तहत पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) बिलासपुर को पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर (लीड स्कूल) के रूप में पुनर्गठित किया गया है और इसे सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध किया गया है। वहीं राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर पहले की तरह अलग स्कूल रहेगा और इसकी संबद्धता हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से होगी। मंडी में भी मर्जर का फैसला बदला गया है। पीएम श्री आदर्श (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय(बाल) स्कूल मंडी को एक सह-शिक्षा स्कूल में मिलाने के फैसले को वापस ले लिया गया है। अब दोनों संस्थान अलग-अलग कार्य करेंगे। नई व्यवस्था के अनुसार पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी की संबद्धता शिक्षा बोर्ड से होगी।

ये भी पढ़ें :तीन दिन में होगी वार्डबंदी, बनेंगी 62 और पंचायतें, इतनी 25 मार्च तक रोस्टर होगा जारी

जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी (लीड स्कूल) को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ा गया है। कुल्लू के दो स्कूलों की बोर्ड संबद्धता बदली गई है। नई अधिसूचना के अनुसार शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू अब सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होगा। जबकि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू की संबद्धता एचपी बोर्ड से होगी। सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) धर्मशाला को लीड स्कूल माना जाएगा। यह पहले प्रस्तावित पीएम श्री राजकीय (बालिका) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मशाला के साथ मर्ज होकर बनने वाले संस्थान के लिए लागू होगा और इसे सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध किया जाएगा।

वहीं, सरकार ने बालक और बालिका सरकारी स्कूलों को सह-शिक्षा स्कूलों में बदलने का भी निर्णय लिया है। इसके तहत पीएम श्री राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़ का नाम बदलकर पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़ किया गया है, जिसकी संबद्धता सीबीएसई से रहेगी। वहीं राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़ को सह-शिक्षा स्कूल में बदलते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़ नाम दिया गया है और यह शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now