best news portal development company in india

Gas Crisis: गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित, हमीरपुर में बढ़ी चिंता

SHARE:

Gas Crisis: गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित, हमीरपुर में बढ़ी चिंता

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

इज़राइल-ईरान युद्ध के असर का प्रभाव अब हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में भी दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडरों की सप्लाई में रुकावट आने से यहां के डीलरों को पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पाए हैं। हालांकि फिलहाल घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर बड़ी चिंता की बात नहीं बताई जा रही, लेकिन लोगों में सिलेंडर भरवाने की होड़ शुरू हो गई है।

पिछले कुछ दिनों से हमीरपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद उपभोक्ताओं को डिलीवरी के लिए 4 से 6 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। पहले शहर में बुकिंग के तुरंत बाद सिलेंडर उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब सप्लाई गाड़ियों के पहुंचते ही सिलेंडर लेने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं।

ढाबों, होटलों और दुकानों में परेशानी

गैस की अनियमित सप्लाई का असर केवल शहर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जिले के अन्य इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के कारण ढाबा, होटल और अन्य दुकानदार परेशान नजर आ रहे हैं। पिछले दो दिनों से जिले में कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं पहुंची है, जिससे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल : eKYC की आखिरी मौका खत्म, 98 हजार से अधिक लोगों के पेंशन खाते, 44 हजार थे मृत लाभार्थी

रोजाना 3000 घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक शिवराम ने बताया कि घरेलू गैस की सप्लाई में फिलहाल कोई बड़ी कमी नहीं है। जिले में औसतन रोजाना करीब 3000 घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों में पैनिक की स्थिति बनने के कारण कई उपभोक्ता जल्दबाजी में अपने खाली सिलेंडर भरवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से कुछ जगहों पर समस्या दिखाई दे रही है। वहीं कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई का प्रबंधन संबंधित कंपनियां अपने स्तर पर करती हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now