best news portal development company in india

घरेलू गैस के नाम पर लूट बर्दास्त नहीं की जा सकती… संदीप सांख्यान

SHARE:

घरेलू गैस के नाम पर लूट बर्दास्त नहीं की जा सकती… संदीप सांख्यान

पोल खोले न्यूज़ ।

प्रेस की जारी वक्तव्य में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने केंद्र की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा है कि अब केंद्र सरकार घरेलू गैस एलपीजी कनेक्शनों पर करीब 2 अरब रुपयों की कमाई करने जा रही है, क्योंकि के केंद्र सरकार के अधीन चलने वाली गैस कंपनियों ने प्रति घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए की वृद्धि कर दी है। संदीप सांख्यान ने आंकड़ो को जारी करते हुए कहा है कि देश में करीब 32 करोड़ घरेलू गैस के कनेक्शन और उन पर 60 रुपए वृद्धि प्रति गैस सिलेंडर का भी अगर विश्लेषण किया जाए तो 2 अरब रुपए की कमाई केंद्र सरकार को होने जा रही है।

उन्होंने कहा यह अतिरिक्त बोझ देश के आम नागरिकों पर डाला गया है। संदीप सांख्यान ने कहा वर्तमान में देश मे यह घरेलू गैस की सप्लाई करीब 25,532 रिटेलरों के माध्यम से होती है। संदीप सांख्यान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विकसित भारत का हवाला देने वाले आज ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध का बहाना बना रहें हैं और घरेलू गैस सिलेंडरों पर की गई 60 रुपए की वृद्धि का बोझ देश की जनता पर डाल रहे हैं। संदीप सांख्यान के कहा कि घरेलू गैस के सिलेण्डरों के नाम पर यह लूट केंद्र सरकार को रास नहीं आएगी और लोकसभा और आने वाले विधानसभाओं के चुनावो में इसका जबाब देश के नागरिक केंद्र की भाजपा सरकार को अवश्य देंगे। संदीप सांख्यान ने कहा कि घरेलू गैस के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं कि जा सकती।

उन्होंने कहा यदि इसी तरह से चलता रहा तो डीज़ल और पेट्रोल के दाम भी बढ़ेंगे, जिसके कारण देश मे सामान्य उपभोग के सामान की कीमतें और ज्यादा बढ़ जाएंगी और यह सारा बोझ देश की जनता के सर पर लाद दिया जाएगा। संदीप सांख्यान ने कहा कि देश की जनता पहले ही कर (टैक्स) और महंगाई से ग्रस्त है और उनपर इस तरह से घरेलू गैस की कीमतों को बढ़ा कर केंद्र की भाजपा से ने अपना असल रूप दिखाया है। संदीप सांख्यान ने केंद्र और भाजपा की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अच्छे दिनों की बात करने वाले आज देश की जनता की जेबो ओर डाका डाल रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now