best news portal development company in india

हाईकोर्ट के आदेश के बाद तीन मेडिकल कॉलेजों में नया विभाग, सहायक प्रोफेसरों के पद मंजूर

SHARE:

🩸 हाईकोर्ट के आदेश के बाद तीन मेडिकल कॉलेजों में नया विभाग, सहायक प्रोफेसरों के पद मंजूर

पोल खोल न्यूज़ । शिमला 

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य सरकार ने तीन प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग स्थापित करने और नए पद भरने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अदालत को बताया गया कि अधिसूचना के तहत लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में इस विभाग के संचालन के लिए एक-एक सहायक प्रोफेसर के पद भरने की स्वीकृति दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन पदों को भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार भरा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष सरकार को निर्देश दिए थे कि जिन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अभी तक यह सुविधा नहीं है, वहां इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग स्थापित किए जाएं। यह आदेश संदीप शर्मा की अदालत ने डॉ. ऋचा गुप्ता मामले में दिए थे। अदालत ने इन विभागों को स्थापित करने के लिए सरकार को छह महीने का समय दिया था।

ये भी पढ़ें:अब गांव के अस्पतालों में भी विशेषज्ञ की सलाह, ऑनकॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगा इलाज

ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग का मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना होता है कि डोनर (रक्त देने वाला) और रिसीवर (रक्त लेने वाला) का ब्लड ग्रुप आपस में मेल खाता है या नहीं। इसके साथ ही इस विभाग में ब्लड ग्रुपिंग और क्रॉस-मैचिंग जैसी महत्वपूर्ण जांच भी की जाती है, जिससे मरीजों को सुरक्षित रक्त चढ़ाया जा सके।

📌 इन्फो बॉक्स

🔹 नया विभाग: इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन

🔹 कहां स्थापित होंगे: नेरचौक, हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेज

🔹 मंजूर पद: प्रत्येक कॉलेज में 1 सहायक प्रोफेसर

🔹 आदेश: हिमाचल हाईकोर्ट के निर्देश के बाद फैसला

🔹 मुख्य कार्य: ब्लड ग्रुपिंग और सुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन सुनिश्चित करना

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now