best news portal development company in india

पंजाबी गायक बब्बू मान और हॉरमनी ऑफ पाइन्स के नाम रही होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या

SHARE:

पंजाबी गायक बब्बू मान और हॉरमनी ऑफ पाइन्स के नाम रही होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या

पोल खोल न्यूज़ | सुजानपुर/ हमीरपुर

चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और हिमाचल प्रदेश पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के नाम रही। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के कई स्टार कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें:परीक्षा तैयारी से वैज्ञानिक सोच तक -टौणी देवी विद्यालय में व्यापक शैक्षणिक आयोजन

लगभग 10:20 बजे स्टेज पर पहुंचे बब्बू मान ने एक के बाद एक पंजाबी गाने प्रस्तुत करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके गानों पर विशेषकर, युवाओं ने देर रात तक खूब डांस किया।

बब्बू मान से पहले हॉरमनी ऑफ पाइन्स ने भी एक से बढ़कर एक हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से युवा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले, मशहूर पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी, हिमाचली स्टार नितिश राजपूत, शिल्पा सरोच, अभिज्ञा बैंड, एनआईटी बैंड और हिमाचली लोक कलाकारों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now