best news portal development company in india

पठानकोट में मिली लापता प्रियंका, मायके बारी मंदिर के नजदीक , पति ने लिखाई थी लापता रिपोर्ट

SHARE:

पठानकोट में मिली लापता प्रियंका, मायके बारी मंदिर के नजदीक , पति ने लिखाई थी लापता रिपोर्ट

पोल खोल न्यूज। आवाहदेवी

पुलिस चौकी आवाहदेवी के तहत एक लापता महिला को पंजाब के पठानकोट से ढूंढ निकाला गया है। जानकारी के अनुसार पंचायत चंबोह निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी 23 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी 20 फरवरी को घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल ट्रैकिंग के माध्यम से महिला की लोकेशन का पता लगाया, जो पंजाब के पठानकोट क्षेत्र में मिली।

बताया जा रहा है कि महिला के मायके बारी मंदिर के नजदीक हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने महिला के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। महिला का कहना है कि वह अपनी मर्जी से गई थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now