best news portal development company in india

गऊशाला की भूमि वापिस करने की मांग, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

गऊशाला की भूमि वापिस करने की मांग, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

ग्राम जाहू स्थित गऊ कल्याण सभा ने अपनी गऊशाला को भूमि देने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। सभा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि वर्षों से संचालित इस गऊशाला को और भूमि दी जाए जिससे लावारिस जानवरों को संरक्षण मिल सके।

सभा द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गऊशाला लगभग 23 कनाल भूमि पर स्थापित है तथा इसका पंजीकरण वर्ष 2002 में किया गया था। संस्था के पास लगभग 250 गोवंश मौजूद हैं, जिनकी देखरेख संस्था द्वारा की जा रही है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि समय-समय पर विभिन्न विभागों द्वारा भूमि व भवन का निरीक्षण भी किया गया है। 13 जून 2025 को भी संबंधित विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया था। सभा का कहना है कि गऊशाला में गोवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे रखरखाव और चारे-पानी की व्यवस्था में आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें:भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन 27 फरवरी को सुजानपुर में आयोजित: बिक्रम राणा व जसवंत सिंह

सभा पदाधिकारियों ने बताया कि पहले भी सरकार की ओर से कुछ आर्थिक सहयोग मिला है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए गऊशाला के लिए सरकारी भूमि दिया जाना जरूरी है।

गऊ कल्याण सभा के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

सभा के ये सदस्य प्रमुख हैं

रतन चंद, सुनील कुमार, जगदीश चंद,लख बहादुर,प्यार चंद, कैप्टन दिलेर सिंह,विनोद कुमार, सुरेंद्र शर्मा, राम लाल भारद्वाज, अशोक शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, पूरन चंद कटोच, मनोहर लाल,अजय शर्मा तथा विश्वजीत शर्मा शामिल हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now