best news portal development company in india

भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन 27 फरवरी को सुजानपुर में आयोजित: बिक्रम राणा व जसवंत सिंह

SHARE:

भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन 27 फरवरी को सुजानपुर में आयोजित: बिक्रम राणा व जसवंत सिंह

पोल खोल न्यूज़ डेस्क। सुजानपुर/हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 27 फरवरी को सुजानपुर के गांव ज्याना पटलादर में किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा एवं जसवंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट कर उन्हें सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण प्रदान किया।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धुमल के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now