best news portal development company in india

उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार: हमीरपुर पुलिस की PO Cell को बड़ी कामयाबी

SHARE:

🚨 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार: हमीरपुर पुलिस की PO Cell को बड़ी कामयाबी

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस की PO Cell को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया।

📌 अदालत द्वारा किया गया था PO घोषित

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेश कुमार (47 वर्ष) पुत्र रहमान, निवासी गांव दसवां, डा. फकलोह, तहसील ज्वालाजी, जिला कांगड़ा, को माननीय अदालत ACJM नादौन द्वारा दिनांक 16 जून 2025 को धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित किया गया था।

📍 वनूए दा खुह से दबोचा

विशेष सूचना के आधार पर PO Cell हमीरपुर की टीम ने 18 फरवरी 2026 को शाम 6:40 बजे स्थान वनूए दा खुह में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध और गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई।

🏥 मेडिकल के बाद अदालत में पेश

एस पी हमीरपुर बलवीर सिंह ने जानकारी दी है कि गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी का मेडिकल CHC नादौन में करवाया गया। इसके बाद 19 फरवरी  को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत प्रदान की गई।

🎯 विशेष अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है। यह गिरफ्तारी इसी अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

👉 पुलिस ने दोहराया कि कानून से बचना संभव नहीं है और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now