best news portal development company in india

रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के आंकड़ो का अध्ययन करें और हिमाचल की जनता को जबाब दे नड्डा : संदीप सांख्यान

SHARE:

रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के आंकड़ो का अध्ययन करें और हिमाचल की जनता को जबाब दे नड्डा : संदीप सांख्यान

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

प्रेस को जारी वक्तव्य में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्र स्वास्थ्य मंत्री एवं परिवार कल्याण और केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उम्मीद और अपेक्षा की जाती है कि प्रदेश को मिलने वाली रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट पर अपना अपना वक्तव्य रखें कि प्रदेश को संविधान के अनुच्छेद 275 की धारा (1) के अनुसार मिलने वाली यह ग्रांट क्यों बंद कर दी। संदीप सांख्यान ने कहा कि रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट फेडरल स्ट्रक्चर का हिस्सा है जो कि संविधान के दायरे में आता है यह कोई भीख नहीं है प्रदेश की जनता का हक है, इस विषय पर नड्डा से प्रदेश की जनता केंद्र सरकार और आपका रुख जानना चाहती है क्यों इसे बंद कर दिया, क्या इसके मायने यह है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं है।

संदीप सांख्यान ने कहा रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के आंकड़ो पर यदि नड्डा गौर करें तो जब प्रदेश में पूर्व भाजपा की सरकार थी तो केंद्र की भाजपा सरकार ने 54296 हज़ार करोड़ रुपये पूर्व की भाजपा सरकार को रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के तौर पर दिया था लेकिन प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है बीते तीन वर्षों में केवल 17563 करोड़ रुपये केंद्र की भाजपा से ने बतौर रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट प्रदेश की कांग्रेस सरकार को दिया है। यदि वित्तिय वर्षबार भी इन्ही आंकड़ो का अध्ययन किया जाए तो पूर्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार को साल 2018-19 में 8 हज़ार 449 करोड़, साल 2019-20 में 8 हज़ार 271 करोड़, साल 2020-21 में 8 हज़ार 62 करोड़, जबकि इस वर्ष 11 हज़ार 431करोड़ की अंतरिम ग्रांट भी दी गई और साल 2022-2023 के वित्तीय वर्ष में 10 हज़ार 249 करोड़ दिया गया।

अब जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है तब से क्रमश 8 हज़ार 59 करोड़, 6 हज़ार 258 करोड़ और 3 हज़ार 257 करोड़ बतौर प्रदेश को रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के तौर पर प्रदेश को मिला है। संदीप सांख्यान ने कहा कि नड्डा आपको उपरोक्त आंकड़ो का अध्ययन करके केंद्र की भाजपा सरकार का प्रदेश की जनता और प्रदेश की कांग्रेस की सरकार के प्रति अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

संदीप सांख्यान ने कहा कि नड्डा आप हिमाचल प्रदेश से है और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं और दो बार हिमाचल के काबीना मंत्री भी रहे हैं और आप हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक स्थितियों से वाकिफ हैं यह पहाड़ी प्रदेश आपका भी प्रदेश है तो प्रश उठता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति आपका और आपकी केंद्र सरकार का यह दोगला रुख क्यों है। आज प्रदेश की जनता आपसे यह प्रश्न उठा रही है और इस पर आपको स्पष्टीकरण देना होगा।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now