

शिव मंदिर बारी में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित
रजनीश शर्मा। हमीरपुर

तहसील टौणी देवी के अंतर्गत शिव मंदिर बारी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शिव मंदिर कमेटी बारी जिला हमीरपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान भूमिराज चौहान , वरिष्ठ उपाध्यक्ष देश राज चौहान , दलजीत सिंह परमार इत्यादि ने बताया कि रविवार, 15 फरवरी 2026 को प्रातः 7:00 बजे से चार पहर पूजा एवं अभिषेक का आयोजन किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। सायं 7:00 बजे से भजन संध्या एवं आरती का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय भजन मंडलियां शिव भक्ति का रस बरसाएंगी।
ये भी पढ़ें :माँ ज्वाला जी के दरबार से लाई जाएगी ज्योति, नामी कलाकार देंगे भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां
इसके उपरांत सोमवार, 16 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे हवन यज्ञ संपन्न होगा तथा दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल शिव मंदिर बारी, तहसील टौणी देवी (हमीरपुर) रखा गया है।
शिव मंदिर कमेटी बारी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
संपर्क सूत्र: 98169 72279, 95964 77133, 98827 51006

Author: Polkhol News Himachal










