

माँ ज्वाला जी के दरबार से लाई जाएगी ज्योति, नामी कलाकार देंगे भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति (माँ दुर्गा मंदिर एवं भवन), गांव एवं डाकघर उटपुर, जिला हमीरपुर द्वारा 14वां विशाल माँ भगवती जागरण का आयोजन 26 मार्च 2026, गुरुवार को किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9:00 बजे ज्योति प्रज्वलन के साथ होगा। समिति के अनुसार माता की पावन ज्योति माँ ज्वाला जी के दरबार से लाई जाएगी, जिससे कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ेगी।
जागरण में भक्ति संगीत की स्वर लहरियां बिखेरने के लिए प्रसिद्ध गायक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में धीरज शर्मा, हंसराज, रंजना, जितेंद्र शर्मा तथा भव्य झांकी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। ज्वाला दुर्गा मंडल गुरंग (कश्मीर) की ओर से भी विशेष भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।
ये भी पढ़ें :गाड़ी भगवान भरोसे छोड़ हमीरपुर डिपो का ड्राइवर फरार: एचआरटीसी में एक और कॉमेडी शो
समिति ने के अध्यक्ष राकेश चंद तथा महासचिव किकर सिंह ठाकुर ने बताया कि अगले दिन 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रायोजकों का विशेष सहयोग मिल रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
संपर्क के लिए समिति द्वारा मोबाइल नंबर 9891997451, 9805331512 और 9625218344 जारी किए गए हैं।

Author: Polkhol News Himachal










