

HRTC के सरेंडर रूट्स पर निजी ऑपरेटरों के लिए सुनहरा अवसर,19 फरवरी तक करें आवेदन, टौणी देवी के हैं ज्यादा रूट्स
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
लगातार घाटे से जूझ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने हमीरपुर क्षेत्र के कई बस रूट्स सरेंडर कर दिए हैं। अब इन मार्गों पर निजी बस ऑपरेटरों को 18 से 42 सीटर बसें चलाने का अवसर दिया जा रहा है।
आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा ने बताया कि इच्छुक निजी ऑपरेटर 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक 55 निजी बस ऑपरेटर आवेदन कर चुके हैं।
ये हैं सरेंडर किए गए रूट्स:
- हमीरपुर–दियोटसिद्ध वाया बाड़ी फार्नोहल
- हमीरपुर–समेला वाया भोटा
- हमीरपुर–आवाहदेवी वाया कोट
- हमीरपुर–गलोड़ वाया दांदड़ू
- हमीरपुर–आवाहदेवी वाया ताल-महल
- धनेटा–नादौन वाया गलोड़
- हमीरपुर–टौणीदेवी वाया सिसवा
- हमीरपुर–धनेटा वाया नेरी
- हमीरपुर–पन्यली वाया अणु
- हमीरपुर–टौणीदेवी वाया बोहनी
- हमीरपुर–नादौन वाया झनियारी
- हमीरपुर–बगवाड़ा–आवाहदेवी
- हमीरपुर–धनेटा वाया गलोड़
- हमीरपुर–ऊना वाया गलोड़
- हमीरपुर–टौणीदेवी वाया कालेअंब
- हमीरपुर–नादौन वाया रंगस
- हमीरपुर–रेली जजरी वाया भोटा
- हमीरपुर–बल्ह वाया अणु
- हमीरपुर–री पट्टलांदर
- हमीरपुर–जाहू वाया कालेअंब
- हमीरपुर–लदरौर वाया भोटा
HRTC को इन रूट्स पर लगातार घाटा हो रहा था, जिसके चलते इन्हें सरेंडर किया गया है। अब निजी क्षेत्र के आने से इन मार्गों पर परिवहन सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
इच्छुक ऑपरेटर निर्धारित तिथि से पहले आरटीओ कार्यालय में आवेदन जमा करे

Author: Polkhol News Himachal










