best news portal development company in india

भाजपा महिला मोर्चा का हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम बजट 2026-27 पर विस्तृत चर्चा

SHARE:

भाजपा महिला मोर्चा का हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम बजट 2026-27 पर विस्तृत चर्चा

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भोरंज स्थित SUN SKY HOTEL बस्सी में बजट महिला संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने की जबकि वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक कमलेश कुमारी तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री पायल वहल वैद्यय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भर से 20 से अधिक महिला मंडलों की सहभागिता रही और प्रतिभागियों द्वारा बजट से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर मुख्य वक्ता के माध्यम से विस्तार से दिया गया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम विशेष रूप से केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों और योजनाओं को लेकर यह आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए बजट के विभिन्न पहलुओं पर जिज्ञासाएं रखी और पार्टी की ओर से सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक उत्तर दिया गया। संवाद को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री पायल बहल वैद्यय ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और रोजगार अवसर बढ़ाने वाला विजनरी बजट बताया।

1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट लगातार नौवां बजट है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह सुधारवादी और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाला बजट है, जिससे देश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी और भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थान हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बजट में रक्षा और मैन्यू फैक्चरिंग क्षेत्र को विशेष बढ़ावा दिया गया है ताकि भारत में ही रक्षा उपकरण सेमीकंडक्टर और अन्य औद्योगिक उत्पादों का निर्णय हो रक्षा बजट में उल्लेखनीय वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड रुपए का प्रावधान देश भर में सड़क, रेल ,जल मार्ग ,हवाई अड्डा, तथा आधुनिक रेलवे स्टेशनों के लिए विकास को गति देगा जिसका सीधा लाभ महिलाओं को भी मिलेगा।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल धीमान , प्रेम चौहान, बिलासपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रचना ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू ठाकुर, सरोज ठाकुर, शालू ,रीना ,किरण वाला, पुष्पा ठाकुर, मंजू सोनिका, जिला महामंत्री शकुंतला देवी, मंजू, मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली , अशोक ठाकुर, बिना कपिल ज्योति ,अनीता आदि गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now