best news portal development company in india

मनाली: सेब के बगीचे में मिली महिला की लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर

SHARE:

मनाली: सेब के बगीचे में मिली महिला की लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर

पोल खोल न्यूज़ | कुल्लू

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठी है। मनाली से सटे जगतसुख गांव में सेब के बगीचे के बीच एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे यह मामला सामान्य नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि यह मामला जिला कुल्लू के जगतसुख गांव का है। यहां सड़क से करीब 300 मीटर दूर सेब के बगीचे में नेपाली मूल की महिला का शव पड़ा मिला। महिला के हाथ और पैर रस्सी से बंधे होने के कारण प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, गांव का एक युवक अपने सेब के बगीचे में काम करने गया था। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े महिला के शव पर पड़ी. युवक ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के पूर्व उप प्रधान को दी। इसके बाद उप प्रधान ने मनाली पुलिस को घटना की सूचना दी।

ये भी पढ़ें:सोलन में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपी काबू

वहीं, सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला कुछ समय पहले ही जगतसुख गांव में रहने आई थी और अकेले रह रही थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से महिला की हत्या की गई हो। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि महिला की हत्या की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now