best news portal development company in india

सोलन में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपी काबू

SHARE:

सोलन में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपी काबू

पोल खोल न्यूज़ | सोलन

सोलन जिला मुख्यालय से सटे अश्वनी खड्ड संपर्क मार्ग पर चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 14.71 ग्राम चिट्टा, शराब और नकदी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पंजाब के एसएएस नगर मोहाली से चिट्टे के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। सप्लायर के कब्जे से 8.51 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने 6 जनवरी को कंडाघाट क्षेत्र में सुरेश कुमार निवासी गांव जखेड, डाकखाना दंघील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन तथा पारस निवासी गांव अवाहाधार, डाकखाना गोहर, तहसील चच्योट, जिला मंडी को 14.71 ग्राम चिट्टा, छह बोतल देसी शराब और 19,060 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह चिट्टा 33 हजार रुपये में पंजाब के मोहाली से खरीदा था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर संदीप कुमार निवासी गांव सूरज नगर, तहसील मलोट, जिला मुक्तसर (पंजाब) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें: डंके की चोट पर : आर्थिक संकट का रोना, लेकिन खर्च बेलगाम , मंत्री-विधायकों का वेतन 24% बढ़ा, निगम-बोर्ड अध्यक्षों का 5 गुना

एसपी सोलन तिरूमला राजू एसडी वर्मा ने बताया कि मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से पड़ताल जारी है।

रबौण में भी चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

इसी कड़ी में पुलिस चौकी सपरून की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रबौण क्षेत्र में एक कमरे में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रवि कुमार निवासी गांव बठोल, तहसील अर्की तथा अमन परिहार निवासी गांव जाबल जमरोट, डाकखाना कोटी, तहसील व जिला सोलन को 2.26 ग्राम चिट्टा और 2,000 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now