

खेलों से आत्मविश्वास, आत्मविश्वास से सफलता: डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने चबूतरा में युवाओं को दिया सकारात्मक संदेश
संजय ठाकुर । ऊहल
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चबूतरा पंचायत के धार चेली गाँव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया, जहाँ उन्होंने युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेल एक मजबूत भारत की नींव रखते हैं और शारीरिक विकास के महत्व को रेखांकित किया।
ये भी पढ़ें: आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा सजाओ पीपलू में निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर
डॉ. डोगरा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर परिवार के महत्व को समझने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से सावधान किया। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए 3100 रुपये का अनुदान दिया और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए कैल्शियम और विटामिन डी युक्त दवाएं प्रदान कीं।
Author: Polkhol News Himachal










