

आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा सजाओ पीपलू में निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर
दीपा चौहान। हमीरपुर
आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, हमीरपुर की ओर से तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के सजाओ पीपलू स्थित अम्बेडकर भवन में एक निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में डॉ. दिनेश ठाकुर (ऑर्थो सर्जन) एवं डॉ. प्रिया ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान लगभग 160 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंदों को मुफ़्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
ये भी पढ़ें : दरोगण वासियों की एकजुटता ने बदली तस्वीर, संघर्ष के बाद NH-03 पर बनी नई पुली, खेतों को मिली राहत

इस अवसर पर प्रवीण उपाध्याय, रंजीत सिंह, जगरनाथ, चंद्रकांत राणा, कर्म सिंह ठाकुर, अजय ठाकुर, चमन ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आस्था अस्पताल की इस जनहितकारी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि संस्था समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Author: Polkhol News Himachal










