best news portal development company in india

आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में 7 मार्च को नि:शुल्क जोड़ रोग जांच शिविर 

SHARE:

आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में 7 मार्च को नि:शुल्क जोड़ रोग जांच शिविर 

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

जिला हमीरपुर में जोड़ रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, वार्ड नंबर-1, कृष्णा नगर, हमीरपुर में 7 मार्च 2026 को एक नि:शुल्क जोड़ रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

*5 फरवरी से शुरू पंजीकरण प्रक्रिया* 

इस शिविर के लिए मरीजों का पंजीकरण 5 फरवरी से शुरू कर दिया गया है। शिविर का उद्देश्य जोड़ रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ जांच एवं उचित उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

*वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ देंगे सेवाएं* 

शिविर में डॉ. पी.डी. मेहता, वरिष्ठ सलाहकार ऑर्थोपेडिक्स एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट व स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। विशेषज्ञ द्वारा परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

*इन समस्याओं से पीड़ित मरीज उठा सकते हैं लाभ* 

इस नि:शुल्क शिविर में निम्नलिखित समस्याओं से ग्रस्त मरीजों की जांच की जाएगी—

  • घुटनों में दर्द या सूजन
  • कमर, गर्दन या पीठ में दर्द
  • जोड़ों में अकड़न या आवाज आना
  • खेल या दुर्घटना के कारण चोट

  • गठिया एवं जोड़ से संबंधित अन्य समस्याएं
  • सर्जरी से बचाव का मिलेगा अवसर

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से कई मामलों में बिना सर्जरी इलाज संभव होता है। यह शिविर मरीजों के लिए सही समय पर सही इलाज का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

*संपर्क और पंजीकरण*

अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए मरीज इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

📞 94180-46262, 88726-27305, 95012-99099

*सरकारी योजनाओं के तहत उपचार सुविधा*

आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में ECHS, FCI, निजी बीमा कंपनियों एवं सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now